Home देश मेरे पिता से किया वादा तोड़ दिया! तेजस्वी के एक फैसले से...

मेरे पिता से किया वादा तोड़ दिया! तेजस्वी के एक फैसले से RJD में तूफान, मधेपुरा में होगा बड़ा ‘खेल’?

52
0
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बगावत के सुर तेज हो गए हैं. ताजा मामला मधेपुरा सीट का है, जहां से दिग्गज समाजवादी नेता स्वर्गीय शरद यादव के बेटे और RJD नेता शांतनु यादव ने टिकट न मिलने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने तेजस्वी को जुबान का कच्चा बताते हुए वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है.
पिता ने इसी शर्त पर पार्टी का किया था विलय
शांतनु यादव ने दावा किया कि उनके पिता शरद यादव ने अपनी पार्टी का विलय RJD में इसी शर्त पर किया था कि उन्हें (शांतनु को) मधेपुरा से लोकसभा का टिकट दिया जाएगा. शांतनु के अनुसार मेरे पिता ने तय किया था कि उनकी विरासत को मैं आगे बढ़ाऊंगा. उन्हें लगता था कि तेजस्वी और मैं युवा हैं और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे. ​

तेजस्वी जी ने खुद कहा था तैयारी करने को
उन्होंने खुलासा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव के कहने पर वह विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को मजबूत करने के लिए पीछे हट गए थे. शांतनु ने कहा मेरी निजी चाहत नहीं थी कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूं, लेकिन दो दिन पहले तेजस्वी जी ने खुद मुझे तैयारी करने को कहा और फिर टिकट किसी और (प्रो. चंद्रशेखर) को दे दिया.
धोखे से आहत शांतनु ने तीखे तेवर
इस धोखे से आहत शांतनु ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि मेरे पिताजी के साथ लोकसभा और मेरे साथ विधानसभा चुनाव की प्रतिबद्धता पूरी नहीं की गई. हम राजनीति में झाल बजाने नहीं, चुनाव लड़ने आए हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की उम्र का तो पता नहीं, लेकिन वे जुबान के बिल्कुल कच्चे हैं. शांतनु ने स्पष्ट किया है कि वह अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे. जिससे मधेपुरा में RJD की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है.