Home देश NDA अगर जीत भी जाए तब भी क्या नीतीश नहीं बन पाएंगे...

NDA अगर जीत भी जाए तब भी क्या नीतीश नहीं बन पाएंगे CM? BJP से मिले ये 2 संकेत

46
0
पटना – बिहार में चुनावी हलचल तेज है. एनडीए और महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया. कैंडिडेट अब नामांकन करा रहे हैं. जनता के बीच वोट की गुहार लगा रहे हैं. उधर सबको इस बात का इंतजार है कि 14 नवंबर को किसकी सरकार बनेगी? एनडीए अगर चुनाव जीतता है तो क्या नीतीश कुमार ही सीएम बन पाएंगे? यह भी अब डाउट ही है. नीतीश कुमार सीएम बन पाएंगे या नहीं, यह सस्पेंस है. इसकी वजह है एनडीए नेताओं के बयान. जी हां, एनडीए में सीएम पद को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है. मगर जीतने के बाद वही मुख्यमंत्री बन पाएंगे, ऐसा बिल्कुल नहीं दिख रहा. मोदी सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद भी नीतीश कुमार का एनडीए में सीएम बनना तय नहीं है.
दरअसल, भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों ने सीएम नीतीश को लेकर सस्पेंस और गहरा दिया है. चाहे अमित शाह हों या नितिन गडकरी, किसी ने भी यह नहीं कहा है कि चुनाव परिणाम के बाद एनडीए के सीएम फेस नीतीश कुमार ही होंगे. हालांकि, अमित शाह ने यह साफ कर दिया कि चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा जाएगा. चलिए जानते हैं कि दोनों नेताओं ने बिहार में सीएम फेस और नीतीश कुमार को लेकर क्या-क्या बयान दिया है.

पहले जानते हैं नितिन गडकरी ने क्या कहा
 ‘चौपाल’ में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार तो बनेगी ही, मगर नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना चुनाव परिणाम आने के बाद तय होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस फैसले में भाजपा, जेडीयू और एनडीए के हाईकमान की सहमति जरूरी होगी. न्यूज18 के कार्यक्रम चौपाल में नितिन गडकरी से पूछा गया- ‘बिहार में आपको क्या लगता है, वापस नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएंगे?’ इस पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘देखिए हमारी एनडीए की सरकार निश्चित रूप से आएगी. चुनाव जीतकर आए हुए MLA, एनडीए, जेडीयू और बीजेपी के हाइकमान तय करेंगे.’ गडकरी ने ये भी कहा कि मैं अकेला हाइकमान नहीं हूं, जो कोई बात तय कर लूं. इस तरह के फैसलों में पार्लियामेंट्री बोर्ड होता है.
सीएम फेस पर सस्पेंस ही सस्पेंस
इन दोनों बयान से सस्पेंस बढ़ गया है कि क्या सच में चुनाव जीतने के बाद भी नीतीश कुमार सीएम रह पाएंगे? एनडीए ने यह तो साफ कर दिया कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जा रहा है, मगर परिणाम के बाद सीएम फेस पर बदलाव संभव भी हो सकता है. बहरहाल, चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आने हैं, तब तक सस्पेंस बरकरार रहेगा. क्या नीतीश फिर से सीएम बनेंगे या भाजपा अपना चेहरा लाएगी? बिहार की सियासत में यह सवाल गरमाया रहेगा. बिहार में दो चरणों में चुनाव है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर तो दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को है. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे.