Home छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देवभोग पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय,...

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देवभोग पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व सांसद चंदुलाल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी ने स्वदेशी अपनाने किया प्रेरित

62
0

आत्मनिर्भर सम्मेलन से पहले भाजपा नेता चमारसिंह पात्र नजरबंद, समाज में भारी आक्रोश

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने कार्यकताओं को संकल्प दिलाया मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मंच से कहा जन जागरण से भारत में कई बार आमूल चूल परिवर्तन हुआ,अब भी जन जागरण की जरूरी ताकि भारत मजबूती से खड़ा रहे।आयोजन के बाद नेताओं ने हाथ करघा बुनकर द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदी भी किया। आज शुक्रवार को देवभोग मंडी प्रांगण में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत ,संकल्प अभियान के तहत अपने कार्यकताओं को जनजागरण लाने और स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।आयोजन के मुख्यवक्ता पवन साय ने ,दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पाद का उपयोग,गांव किसान और कारीगरों के उद्योग को बढ़ावा,पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग,पर्यापवरण के प्रति सजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति अनुकूल उत्पादों का उपयोग और देशी पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद चंदुलाल साहू ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है हमें गांव -गांव तक जाकर संदेश देना होगा कि स्वदेशी की ओर बढ़े और अपने रोजमर्रा के उपयोग में देश में बने उत्पादो का इस्तेमाल करें। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्य,जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने भी सभा को संबोधित कर स्वदेशी अपनाने की अपील किया।भाजपा महामंत्री आशीष शर्मा ने मंच का संचालन किया वही वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन मांझी ने आयोजन में पधारे अतिथियों का आभार प्रकट किया।आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,बाबा उदय नाथ,मुरलीधर सिन्हा,गुरुनारायण तिवारी,भागीरथी मांझी,आशीष शर्मा,अजय रोहरा, योगेश शर्मा, संतोष यादव, राजेश साहू, नरोत्तम साहू, मैनपुर जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, भाजपा संगठन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने हथकरघा से निर्मित सूती कपड़े खरीदी किया – आयोजन स्थल पर मूंगझर स्थित हाथ करघा बुनकर सुसाइटी द्वारा निर्मित सूती कपड़ों का स्टॉल लगा हुआ था।जिसमें बाहर से आए सभी दिग्गज नेताओं कपड़ा खरीदी कर स्थानीय उत्पाद और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील किया।100 रूपये प्रति मीटर के इस कपड़े को नेताओं ने अपने निजी उपयोग में लाने की बात भी कही है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि राज्य और केंद्र में स्वदेशी बढ़ावा के लिए सरकार ने दर्जनों योजनाओं का लांच कर स्थानीय को बढ़ावा देने की शुरूआत कर दिया है।साहू ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर हुआ तो ट्रंफ टैरिफ का भी भय नहीं रहेगा।भारत मजबूती से प्रत्येक प्लेटफार्म में खड़ा नजर आएगा।

भाजपा नेता चमार सिंह नजर बंद किए गए थे,समाज में आक्रोश – भाजपा संगठन से जुड़े माली समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में उस वक्त आक्रोश बढ़ गया जब आयोजन शुरू होने से पहले उनके समाज के नेता,भाजपा पूर्व जिला मंत्री चमारसिंह पात्र नजर बंद कर लिए गए थे।हालांकि बड़े नेताओं के दखल के बाद उन पर पाबंदी हटा दिया गया।लेकिन इस बात को लेकर माली समाज में गुस्सा फैल गया।मंच पर आने से चमार सिंह पर लगाए गए अघोषित पाबंदी की सूचना मिलते ही।मंचसिन मालिसमाज के मुखिया नीलकंठ बीसी भी मंच से हट गए।एक करके के समाज में मौजूद भाजपाई स्थल छोड़कर अन्य जगह एकत्र होते रहे। भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय के पास समाज के ज्यादातर नाराज नेता पहुंच कर जमकर भड़ास निकाले।संगठन में लगातार उपेक्षा को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री के समाने दर्द छलक रहा था।बारी बारी से नेता अपनी बात उत्तेजित होकर रख रहे थे।अंत में पवन साय ने जय श्री राम कह कर वार्ता का पटाक्षेप कर दिया। दरअसल भाजपा जिला संगठन में बांटी गई जवाबदारी को लेकर चमार सिंह विरोध दर्ज कराते रहे हैं।पार्टी के कुछ नेताओं को आज भी किसी बड़े हंगामे का आभास था,जिसे रोकने चमार सिंह पात्र पर अघोषित पाबंदी लगा दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार देवभोग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की भाजपा के किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल होने से भाजपा नेता को रोका गया हालंकि माली समाज के विरोध के बाद उन्हे थाना से छोड़ दिया गया। भाजपा नेता चमारसिंह ने पत्रकारो को बताया मैने क्या गुनाह किया कि मुझे थाना में बिठाया गया है मेरा कसूर बस इतना है कि संगठन की नियुक्ति में हुई को मै अपने ही नेता के सामने रखना चाहता हूॅ। पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को पुलिस थाना में कार्यक्रम से पहले बिठाकर रखना क्षेत्र में चर्चा का विषय है।