बिजनौर –बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उस पर कक्षा पांच की नौ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जब पीड़िता गांव की दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी।
रास्ते में गन्ने के खेत के पास गांव का ही 30 वर्षीय आरोपी युवक पहले से मौजूद था। उसने छात्रा को रोका और जबरन गन्ने के खेत में ले गया। आरोपी ने बालिका के मुंह में मिट्टी भरकर उसके साथ दुष्कर्म किया, ताकि वह शोर न मचा सके।इसी दौरान, छात्रा की छोटी बहन भी उसके पीछे आ रही थी। उसने आरोपी को अपनी बहन को खेत में ले जाते हुए देख लिया। छोटी बहन के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।देर रात नजीबाबाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कल्हेड़ी के जंगल में एक आम के बाग में छिपा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी की। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।एएसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। नजीबाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राहुल ंिसह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान नरेन्द्र (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद थाने पर बृहस्पतिवार को तहरीर मिली थी कि नरेन्द्र ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को ले जाकर दुष्कर्म किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार रात को ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एक सूचना के आधार पर नरेंद्र को आम के बाग में घेरा गया तो उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






