Home छत्तीसगढ़ अगले तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ ही आकाशीय...

अगले तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

89
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ के इन 30 जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के जिन 30 जिलों में गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायगढ़, धमतरी, कांकेर, बलौदा बाजार, अंंबिकापुर और दंतेवाड़ा शामिल है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, यहां पर 58.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अक्टूबर के महीने में अब तक सामान्य से 109 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1167.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान

रायपुर– अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर– अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस