Home छत्तीसगढ़ CJI जूता कांड: अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वकील का बयान आया सामने,...

CJI जूता कांड: अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वकील का बयान आया सामने, पूर्व सीएम बघेल ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

58
0

बिलासपुर – सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले पर अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सरकारी वकील सतीश गुप्ता की सोशल मीडिया टिप्पणी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने इस घटना का समर्थन किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर कड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ये वकील साहब हैं सतीश गुप्ता जी। इनकी मानसिकता देखिए कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने न केवल खुश हो रहे हैं, बल्कि अपराधी की तुलना सीजेआई की पढ़ाई-लिखाई से कर रहे हैं। यह भारतीय समाज और अनुसूचित जाति के हर व्यक्ति का अपमान है। बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टैग करते हुए मांग की कि गुप्ता को सरकारी वकील के पद से तत्काल निष्कासित किया जाए।