Home छत्तीसगढ़ पिता के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आई मां और 2...

पिता के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आई मां और 2 साल की बेटी, दोनों की मौके पर मौत

57
0

दुर्ग – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गया नगर इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। दर्दनाक बात यह रही कि यह पूरा हादसा उनके सामने स्कूटी चला रहे पिता की आंखों के सामने हुआ। कुछ ही पल में खुशहाल परिवार मातम में बदल गया।