शेख हसन खान रायपुर – सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन एवं बैठक रायपुर के वृंदावन हॉल में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेशभर के सभी जिलों से आई हुई महिलाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के पश्चात आयोजित विशेष बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती धनमति यादव को सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्रीमती किरण यादव (बिलासपुर) को कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्रीमती गीता यादव (कोरबा) को महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारियों की सूची सभी जिलों के दौरे के उपरांत तैयार की जाएगी, ताकि समाज के हर क्षेत्र की सक्रिय महिलाओं को संगठन में उचित स्थान मिल सके।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धनमति यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें समाज ने जो बड़ी जिम्मेदारी दी है, वह सभी बहनों एवं समाज के वरिष्ठजनों के सहयोग से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई जाएगी। उन्होंने सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु सहित सभी महिलाओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा ‘‘सर्व यादव समाज आज प्रदेश के हर कोने में निवासरत है और लगातार अपने अधिकारों एवं अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। विशेषकर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की महिलाएं अब भी शासन की योजनाओं से वंचित हैं। मेरा लक्ष्य रहेगा कि उन तक शासन की हर योजना का लाभ पहुँचाया जाए, उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज की महिलाओं को संगठित कर एक मंच पर लाना, उनके विचारों का आदान-प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना ही महिला प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने वचन दिया कि प्रदेशभर में दौरा कर महिला शक्ति को एकजुट करने का अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं पुष्पा यादव (जिला अध्यक्ष, जांजगीर-चांपा), पुष्पा यादव (जिला अध्यक्ष, खैरागढ़), अनुराधा यादव (जिला अध्यक्ष, कांकेर), गीता यादव (जिला अध्यक्ष, कोरबा), राधिका यादव (जिला अध्यक्ष, गरियाबंद), वर्षा यादव (सामाजिक प्रमुख, कोंडागांव), मंजू यादव (जिला अध्यक्ष, जशपुर), बमलेश्वरी यादव (जिला अध्यक्ष, नारायणपुर), ममता यादव एवं हीराबाई यादव (रायगढ़), दंतेश्वरी यादव (जिला अध्यक्ष, दंतेवाड़ा), द्रौपदी यादव (जिला अध्यक्ष, बलरामपुर), सरिता यादव (अध्यक्ष, रायपुर महादेवघाट परिक्षेत्र), स्नेहा यादव (पंडरी, रायपुर), मीरा यादव (जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़), मिथिलेश नंदनी यादव (जिला अध्यक्ष, मुंगेली), अन्नपूर्णा यादव (जिला अध्यक्ष, बस्तर), मीनाक्षी यादव (जिला अध्यक्ष, धमतरी), पुष्पा यादव (जिला अध्यक्ष, बलौदा बाजार), सरस्वती यादव (जिला अध्यक्ष, बीजापुर), भुवनेश्वरी यादव (सामाजिक प्रमुख, सिमगा), मंजू यादव (परिक्षेत्र अध्यक्ष), संतोषी यादव (समाज प्रमुख, बेमेतरा) कार्यक्रम का संचालन समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी पुष्पा यादव द्वारा किया गया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अंत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धनमति यादव ने कहा कि समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शासन की योजनाओं से जोड़ने और शिक्षा-स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा “संगठित समाज ही आगे बढ़ता है, और जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव है।” कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।






