Home छत्तीसगढ़ मैनपुर कांग्रेसियों ने जंगी रैली निकल बिजली सबस्टेशन का किया घेराव गेट...

मैनपुर कांग्रेसियों ने जंगी रैली निकल बिजली सबस्टेशन का किया घेराव गेट पर चढ़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता

218
0

गेट के उपर चढ़ गए कांग्रेस नेताओं ने किया जमकर प्रदर्शन पुलिस के साथ जमकर घुमाझटकी

शेख हसन गरियाबंद– राज्य के भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली योजना को बंद करने के बाद लगातार बिजली बिल में बढ़ौत्तरी से आम जनता त्रस्त हो चूके है जिसके विरोध में आज शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में जंगी रैली निकाली गई यह रैली नेशनल हाईवे से नारेबाजी करते बिजली सब स्टेशन पहुंची

इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के बल बड़ी संख्या में सब स्टेशन के चारो तरफ तैनात किए गए थे कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता पुलिस के बेरीकेट को तोड़ते हुए सब स्टेशन के गेट पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपने साथ बिजली के मीटर भी लेकर पहुंचे थे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल हाफ बिजली योजना को प्रारंभ करने की मांग किया गया।

इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय नेताम ने कहा छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के आम जनता परेशान हो गई है विष्णुदेव साय सरकार बिजली बिल के नाम पर जनता को लुटने का कार्य कर रही है 54 हजार उपभोक्ता क्षेत्र में परेशान है आज इस सरकार में आम जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नही है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर फैल साबित हुई है महतारी वंदन योजना में 1000 देकर विष्णुदेव की सरकार बिजली बिल की माध्यम से कई गुना ज्यादा वसूली कर रही है इस महिने से बिजली बिल से जनता में त्राही-त्राही मची हुई है। श्री ध्रुव ने कहा आगे कांग्रेस द्वारा और उग्र आन्दोलन किया जायेगा। ब्लाक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने कहा कांग्रेस के भुपेश बघेल सरकार प्रदेश भर में बिजली बिल हाफ छुट की योजना शुरू की थी यह योजना हर वर्ग अमीर गरीब सबके लिए लागू की गई थी लेकिन भाजपा सरकार बिजली बिल में जनता को परेशान कर दिया है जनता में हाहाकार मचा हुआ हैं। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन ने कहा बढ़े हुए बिजली बिल के कारण प्रदेश की जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश सरप्लस बिजली वाला राज्य होने के बावजूद सरकार द्वारा जन विरोधी निर्णय से जनता में आक्रोश देखा जा रहा है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, शाहिद मेमन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, डोमार साहू, तनवीर राजपूत, दुलेन्द्र नेगी, तीव सोनी, पवन जगत, रामभरोसा मरकाम, निहाल नेताम, सरपंच गज्जू नेगी, गजेन्द्र यादव, विरेन्द्र राजपूत, इमरान खान, गोरे नागेश, नजीब बेग, लोकनाथ साहू, निखिल नेताम, सेवन दिवान, धन्नसू दिवान, हुलार कश्यप, पारेश्वर नेगी, रोहन मरकाम, नंद किशोर पटेल, सुखचंद ध्रुव, देव ध्रुव, संतोष निर्मलकर, ठाकुर राम यादव, दादूखान, ललित यादव, उवैश भट्टी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।