गरियाबंद – ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा बढ़ती बिजली के दर को लेकर 04 अक्टूबर दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे मैनपुर में बिजली सबस्टेशन कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी किया जायेगा
ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिक की सीमा को समाप्त कर बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में रैली निकाल कर सबस्टेशन का घेराव कर तालाबंदी किया जायेगा।
ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।






