Home छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना बंद कर सरकार जनता के साथ छलावा कर...

बिजली बिल हाफ योजना बंद कर सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है – सोहन नागेश

159
0

गरियाबंद – युवा कांग्रेस मैनपुर के ब्लाॅक अध्यक्ष सोहन नागेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है गांव में विकास कार्य थम गया है ग्राम पंचायतो के पास गांव के छोटे मोटे मूलभूत कार्य कराने के लिए भी कोई बजट नही भेजा जा रहा है।

15वें वित्त और मूलभूत की राशि पंचायतो को नही मिल रही है जिसके कारण जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि पंच सरपंच परेशान है और गांव में विकास कार्य नही हो पा रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश ने कहा बिजली बिल हाफ योजना बंद कर भाजपा सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है ।

अनाप सनाप बिजली बिल आने से गरीब जनता परेशान हो गई है इस मुद्दे में भाजपा के नेता कुछ नही बोल रहे है भाजपा सरकार को चाहिए कि बिजली बिल हाफ योजना को फिर चालू किया जाये नही तो युवा कांग्रेस बिजली बिल हाफ योजना को लेकर आंदोलन करेगी।