रायपुर – महादेव घाट परिक्षेत्र बेटी बचाओ मंच ने प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा परिक्षेत्र अध्यक्ष रत्ना शर्मा की उपस्थिति में बालिका दिवस का धूमधाम से आयोजन किया. खारून नदी के तट पर स्थित निखिलेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बालिकाओं को दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया. सम्मानित बालिका अंशिका शर्मा, धर्मासी दुबे, अदिति यादव, तथा आराध्या शर्मा को अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा परिक्षेत्र अध्यक्ष रत्ना शर्मा ने फूल माला से स्वागत कर पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया.
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से शिखा शर्मा.शारदा मिश्रा. सुनंदा दुबे. गीता विश्वकर्मा. वैजयंती चतुर्वेदी. प्रमिला कोपुलवार. पूनम यादव. नीतू शर्मा. सरिता शर्मा. पुष्पा पांडे. कविता शर्मा. निशा दुबे. गोपाल शर्मा. हितेश शर्मा सहित पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल थे.






