Home छत्तीसगढ़ गुजरात के बिजनेसमैन को 89 करोड़ का चूना लगाने वाले दो आरोपी...

गुजरात के बिजनेसमैन को 89 करोड़ का चूना लगाने वाले दो आरोपी भिलाई से गिरफ्तार, BJP नेता के घर ली थी शरण

57
0

धमतरी – कोक एक्सपोर्ट के नाम पर गांधीधाम गुजरात के एक कोक व्यवसायी से 89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले नेहरू नगर भिलाई निवासी दो आरोपितों को गुजरात पुलिस ने नगर पंचायत कुरूद से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले के दो अन्य आरोपित अभी भी फरार है। गुजरात के कोक व्यवसायी के अलावा इन आरोपितों पर अहमदाबाद, मुंबई और कलकत्ता में भी करीब 200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी करने का आरोप है। सभी आरोपितों को अलग-अलग जगहों की पुलिस तलाश कर रही है।

भिलाई के गिरफ्तार दोनों आरोपित कुरूद में अपने रिश्तेदार एक भाजपा नेता के घर में लंबे समय से शरण लिया था। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि कुरूद में आरोपितों को राजनीतिक संरक्षण के चलते दोनों आरोपितों की गिरफ्तार में लेटलतीफी हुई है। गुजरात पुलिस व प्रार्थी गांधीधाम गुजरात निवासी पवन मोर से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित नेहरू नगर भिलाई निवासी संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और राखी अग्रवाल ने मिलकर कोक एक्सपोर्ट के नाम पर उनसे 89 करोड़ रुपये की ठगी की है।