राजगढ़ – मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्याम मंडलोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। इस दौरान उन्होंने पुलिस हाथापाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, चेक बाउंसिंग 138 के मामले पुलिस भाजपा जिला कार्यलय मंत्री श्याम मंडलोई के घर पहुंची थी। गिरफ्तारी के समय पुलिस के साथ झड़प हो गई। आरोपी श्याम मंडलोई पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलोज भी किया। जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस टीम उन्हें हिरासत में ले जाती दिख रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक मारपीट को लेकर अलग से कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
पूरा मामला?
गौरतलब है कि साल 2024 में उन्होंने ब्यावरा निवासी एक व्यक्ति को 9 लाख रुपए का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था। इस मामले में चार माह पहले उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।






