छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं।
रायपुर – छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं। सुरक्षा बलों के बस्तर संभाग में सर्चिंग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है। आज बुधवार को नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पांच महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।
सरेंडर किए सभी माओवादियों पर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अबूझमाड़ में नये कैंप की स्थापना और लगातार नक्सल विरोधी अभियान के चलने से माआवोदी बैकफुट पर हैं।
बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या की
दूसरी ओर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निलावाया में बीती रात नक्सलियों की एक टीम ने गांव के बण्डी कोर्राम के घर पहुंच उसे बाहर निकालने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी आ पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा गांव के लोगों ने बताया कि 4 वर्ष पहले नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी।