Home देश बड़ा हादसा टला – इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, नागपुर में करानी...

बड़ा हादसा टला – इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, नागपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

62
0

भोपाल – महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान से पक्षी टकराए जाने से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची, विमान की अचानक नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पक्षी के टकराने से विमान लड़खड़ाने लगा, इसके बाद से प्लेन में सवार यात्रिओं के बीच हड़कंप मच गया। सभी यात्री घबराकर दहशत में आ गए। पायलट की सूझबझ और समय की की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र नागपुर हवाई अड्डा के वरिष्ठ हवाई अड्डा निदेशक आबिद रूही ने जानकारी देते हुए कहा इंडिगो की नागपुर-कोलकाता उड़ान संख्या 6E812 पर पक्षी के टकराने की आशंका है। हम घटना का विश्लेषण कर रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विमान में 272 यात्री सवार

बताया जा रहा है कि विमान में 272 यात्री सवार थे। पक्षी के विमान से टकराने से प्लेन का आगा वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमान की जांच की जा रही है इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया 2 सितंबर 2025 को नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 812 उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गई। एहतियात के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और विमान नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। विमान के आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव की आवश्यकता के कारण, उड़ान को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।

पहले भी सामने आए बर्ड हिट के मामले, जो बना हुआ है एक खतरा

इससे पहले 2 जून को झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली इंडिगो के एक विमान को बर्ड हिट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान में उस दौरान 175 यात्री सवार थे। आपको बता दें पक्षियों का विमान से टकराना एविएशन इंडस्ट्री में एक गंभीर खतरा है। विशेष तौर पर विमान के टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय बर्ड हिट गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कई बार पक्षियों के टकराने, इंजन में पक्षी फंसने से तकनीकी खराबी आ सकती है। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह भी पढ़े -तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने कहा, तेजस्वी सूर्या ने इंडिगो विमान में आपातकालीन दरवाजा नहीं खोला।

https://www.bhaskarhindi.com/national/indigo-vimaan-se-takaraaya-pakshee-nagpur-mein-karaanee-padi-emergency-lainding-1180830