Home छत्तीसगढ़ ‘अमित शाह का सिर काटकर’, ये बयान देने वाली TMC सांसद महुआ...

‘अमित शाह का सिर काटकर’, ये बयान देने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किल, दर्ज हुई FIR

28
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर रायपुर में रविवार को दर्ज की गई। मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने में अमित शाह की कथित विफलता को लेकर कहा था कि “अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर दिया जाना चाहिए”।

इस टिप्पणी को लेकर कई भाजपा नेताओं ने मोइत्रा की आलोचना की है। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी शामिल हैं। इन नेताओं ने मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

भाजपा ने भी दर्ज करवाई एफइआईआर

बता दें, महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मोइत्रा ने कथित तौर पर शाह को “गुंडा” कहा, जिसके बाद भाजपा ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच सामने आई है।

भाजपा की शिकायत के अनुसार, मोइत्रा ने अमित शाह के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मोइत्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने बंगाल के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि मोइत्रा ने बंगालियों को “गुंडा” कहने का दावा किया है।