गरियाबंद – मैनपुर नगर में आज दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब मोटर साइकिल से अचानक नाग सर्प निकल गया डर से युवक मोटर साइकिल से कूद पड़े और भारी भीड़ लग गई।
गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में ग्राम भाठीगढ़ से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 23 एच 6211 में दो युवक बिजली कार्यालय के सामने विद्युत दुकान में खरीददारी करने पहुंचे थे कि जब मोटर साइकिल में वापस जाने के लिए बैठे तो मोटर साइकिल के अंदर से हेड लाईट के सामने नागराज फन फैलाने निकल पड़ा डर से युवक मोटर साइकिल से कूद पड़ा और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।
मोटर साइकिल के अंदर नागराज बैठा रहा उसे निकालने के लिए तरह -तरह का उपाय किया गया लेकिन सफलता नही मिल रही थी इसकी जानकारी लगते ही भारी भीड़ गई और बाद में मोटर साइकिल के चारो तरफ मिट्टीतेल के छिड़काव करने पर नागराज मोटर साइकिल से निकल कर नदी के तरफ चला गया।
युवक ने बताया वह समान खरीदी करने मैनपुर पहुंचा था दुकान के नजदीक में ही नदी नाले है और समीप से एक नाग सर्प मोटर साइकिल के अंदर घुस गया जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया तब जाकर युवक ने राहत की सांस ली।






