Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद कलेक्टर श्री बी एस उइके ने प्राकृतिक आपदा के 02 प्रकरण...

गरियाबंद कलेक्टर श्री बी एस उइके ने प्राकृतिक आपदा के 02 प्रकरण में 08 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किए

228
0

गरियाबंद – गरियाबंद कलेक्टर श्री बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर तहसील के ग्राम पतोरी निवासी 39 वर्षीय सावित्री बाई की 26 फरवरी 2024 को आग में जलने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन रूपराम उर्फ रूपुराम निषाद को 04 लाख रुपये तथा देवभोग तहसील के ग्राम घुमरागुड़ा निवासी 54 वर्षीय लीलावती पटेल की 25 अप्रैल 2024 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम परिजन रूपसिंग पटेल को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।