Home देश बड़ी खबर – राहुल गांधी बोले : हम मध्ययुगीन काल में वापस...

बड़ी खबर – राहुल गांधी बोले : हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं, जब राजा अपनी मर्ज़ी से किसी को भी हटा सकता था

85
0
राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी द्वारा प्रस्तावित नए विधेयक को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्ज़ी से किसी को भी हटा सकता था। निर्वाचित व्यक्ति क्या होता है, इसकी कोई अवधारणा ही नहीं है।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “यह लोगों को ब्लैक मेल करने का एक नया तरीका है

गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “यह लोगों को ब्लैक मेल करने का एक नया तरीका है… यह कानून केवल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को डराने के लिए लाया जा रहा है… इन लोगों का यही काम है… पहले भी कई मुख्यमंत्रियों को जेल में रखा गया लेकिन सब बरी हो गए जैसे हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल… यह कानून लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लाया जा रहा है।

हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्ज़ी से किसी को भी हटा सकता था: राहुल गांधी का तंज

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी द्वारा प्रस्तावित नए विधेयक को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। हम मध्ययुगीन काल में वापस जा रहे हैं जब राजा अपनी मर्ज़ी से किसी को भी हटा सकता था। निर्वाचित व्यक्ति क्या होता है, इसकी कोई अवधारणा ही नहीं है। उसे आपका चेहरा पसंद नहीं आता, इसलिए वह ईडी को केस दर्ज करने को कहता है, और फिर एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को 30 दिनों के भीतर हटा दिया जाता है। साथ ही, यह भी न भूलें कि हम एक नया उपराष्ट्रपति क्यों चुन रहे हैं। कल ही मैं किसी से बात कर रहा था और मैंने कहा, पता है, पुराना उपराष्ट्रपति कहां चला गया?…”