Home छत्तीसगढ़ ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए अब अस्पतालो का...

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए अब अस्पतालो का प्रतिदिन किया जायेगा निरीक्षण – एसडीएम

36
0

मैनपुर एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के लिए स्थानीय अधिकारियो को किया तैनात

गरियाबंद – मैनपुर क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केन्द्रो के प्रतिदिन नही खुलने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नही मिलने की लगातार शिकायत पर अब प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो की प्रतिदिन निरीक्षण के लिए स्थानीय अधिकारियो को तैनात किया गया है ।

अचानक अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो के निरीक्षण कर वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारी एवं व्यवस्था की जानकारी कार्यालय को देंगे। जिससे निश्चित रूप से क्षेत्र के ग्रामीणों और मरीजो को इसका लाभ मिलेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो का प्रति सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, प्रति बुधवार को तहसीलदार मैनपुर एवं प्रति शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर द्वारा निरीक्षण किया जायेगा वही अमलीपदर क्षेत्र में भी इसी तरह निरीक्षण के लिए रोस्टर बताया गया है।

मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने बताया लगातार ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण के लिए रोस्टर बनाया गया है जिसके तहत स्थानीय अधिकारी निरीक्षण कर इसकी जानकारी कार्यालय को देंगे।