औरंगाबाद – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज से बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है. 16 दिनों की यह यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरेगी. 1300 किलोमीटर और 50 से अधिक विधानसत्रा क्षेत्रों से गुजरते हुए राहुल गांधी 1 सितंबर को पटना पहुंचेंगे. जहां बड़ी रैली का आयोजन होगा. उनके साथ पूरी यात्रा में तेजस्वी यादव और महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.
औरंगाबाद के लिए रवाना
आज राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का पहला दिन है. रैली के बाद उन्होंने सासाराम में यात्रा की शुरुआत की. यात्रा जिले के डेहरी से शुरू हुई और अंबडेकर चौक, मुख्य बाजार, पाली रोड होते हुए औरंगाबाद की तरफ बढ़ गई. उनके साथ इस यात्रा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और वामदलों के नेता भी मौजूद हैं.
वोट अधिकार यात्रा शुरू, राहुल-तेजस्वी साथ दिखे
बिहार में एसआईआर के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हो गयी है. रविवार को दिन में सासाराम रेलवे मैदान में नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद शाम में यात्रा की शुरुआत होना है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, समेत कई राज्यों के नेता इस सभा में शामिल हुए.
चोरो को हटाइये, बीजेपी को भगाइये-लालू यादव
‘चोरो को हटाइये, बीजेपी को भगाइये’, लालू यादव ने कहा कि सब लोग एक हो जाइये. एक होकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सभी मिलकर लोकतंत्र को मजबूत होने दीजिए. लालू यादव ने कहा कि लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम चलल कलकत्ता.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कविता से साधा निशाना
‘गूंगे लोकतंत्र में कोई कुछ नहीं बोलेगा
अत्याचार होंगे पर मुंह नहीं खोलेगा
मुंह खोलेगा तो बस जयकारों और वाह वाहों के लिए
पर इंतजार करेगा कि कोई रक्षक आएगा
जो हमें अत्याचारियों से मुक्त कराएगा’






