मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्षी दलों के वोट चोरी के आरोपों को निराधार करार दिया है. चुनाव आयुक्त ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वह हलफनामा दें या देश से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी हलफनामा नहीं देते तो उनके आरोपों को अमान्य समझा जाएगा. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो भी हमारे मतदाताओं को फर्जी बता रहा है, उन्हें माफी मांगनी होगी.
नई दिल्ली – रविवार को चुनाव आयोग ने पीसी कर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा ‘यदि सात दिन के भीतर हलफनामा नहीं दिया गया तो दावों को निराधार और अमान्य माना जाएगा.’ सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा बिना किसी सबूत के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग हर मतदाता के साथ चट्टान की तरह खड़ा है. मीडिया के बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा “…या तो हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी. कोई तीसरा विकल्प नहीं है. अगर 7 दिनों के अंदर हलफनामा नहीं मिलता है तो इसका मतलब है कि ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं.”
बिना हलफनामे के नहीं करनी चाहिए बात- चुनाव आयोग






