गरियाबंद – गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय मे लगातार बारिश के कारण जल स्तर बढ गया है जलाशय मे 100 प्रतिशत पानी का भराव हो चुका है वर्तमान मे जलाशय के चार गेट खोले गये है और 2500 क्युसेक पानी छोड़ा गया है ताकि पानी आगे बढता जाये जिसके चलते नदी नालो का जल स्तर बढने की आशंका है जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा तटवर्ती गांवो मे मुनादी कर अलर्ट जारी किया गया है साथ ही ग्रामीणो से सर्तक रहने की अपील की गई है जिला प्रशासन हर गतिविधियों पर नजर बनाये रखे है।
क्या कहते हैं अफसर
जल संसाधन विभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता गरियाबंद एस के बर्मन ने बताया सिकासार जलाशय पूरी तरह पानी भर चुका है चार गेट से पानी छोड़े गए हैं स्थिति पर नजर रखी गई है,






