उरी, कश्मीर – जम्मू कश्मीर के उरी में एक बार फिर से पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई है, जिसे समय पर ही नाकाम कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार (13 अगस्त, 2025) को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें एक भी जवान शहीद हो गया है।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के चुरुंडा इलाके में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।






