गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर में मुस्लिम समाज द्वारा भाईचारा का मिशाल पेश करते हुए आदिवासी समाज की रैली का मस्जिद के सामने आज मुस्लिम समाज के लोगो ने शरबत पिलाकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, संजय नेताम, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, लोकेन्द्र कोमर्रा ने मुस्लिम समाज के लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैनपुर में हमेशा से भाईचारा देखने को मिलता है और मुस्लिम समाज के लोगो ने आज जो भाईचारा का जो मिशाल पेश किया है इसका संदेश समाज में अच्छा जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जाहिद रजा, अजहर मेमन, कादिर मेमन, शेख हुसैन, शाहरूख खान, असलम मेमन, सुल्तान मेमन, रिजवान मेमन, जाकिर रजा, आसिफ भाई, शेख फैजान, गोलु मेमन, सिकन्दर मेमन, आसिम मेमन, अयान मेमन, नदीम रजा वट्टी, नजीब बेग, हैदर मेमन, हफीज मेमन, सलमान खान, अतहर मेमन सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।






