Home देश ट्रेन के सामने कूदकर दंपत्ति ने की आत्महत्या, नहीं हुई पहचान, कई...

ट्रेन के सामने कूदकर दंपत्ति ने की आत्महत्या, नहीं हुई पहचान, कई टुकड़ों में बिखरा मिला शव

44
0

नासिक – महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोटी कस्बे में छह अगस्त की शाम हुई।

अधिकारी ने बताया कि दिनेश देवीदास सावंत (38) और उनकी पत्नी भाग्यश्री (33) ने प्रचित्राय मंदिर और घोटी रेलवे फाटक के बीच रेलवे लाइन पर इगतपुरी जाने वाली ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सात अगस्त को दंपति की अंत्येष्टि की गई। सूत्रों ने बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी और दंपति नि:संतान हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।