Home छत्तीसगढ़ 12 अगस्त को किसान संघर्ष समिति की मैनपुर में बैठक – अध्यक्ष...

12 अगस्त को किसान संघर्ष समिति की मैनपुर में बैठक – अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल

62
0

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के दुर्गामंच में कल 12 अगस्त दिन मंगलवार को किसान संघर्ष समिति मैनपुर ब्लाॅक की बैठक आयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी किसान संघर्ष समिति मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष टिकम कपिल एवं सचिव एलियाल बाघमार ने देते हुए बताया मैनपुर क्षेत्र में जहां खण्ड वर्षा से किसान परेशान है वही दूसरी ओर खाद की समस्या के चलते किसानो को भारी परेशानी हो रही है

इस सभी समस्याओ के समाधान को लेकर किसानो के द्वारा चर्चा किया जायेगा और आगे की रणनीति तैयार की जायेगी जिसके लिए बैठक का आयोजन किया गया है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टिकम कपिल एवं सचिव एलियाल बाघमार ने सभी ग्रामीणों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।