नई दिल्ली – शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दिल्ली में संसद से निर्वाचन आयोग तक इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने को लेकर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दुनिया ने देखा कि भारत में लोकतंत्र की ‘हत्या’ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने ही हाथों लोकतंत्र को कलंकित किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सहयोगी है।






