बेतिया – बिहार के बेतिया में एक नाराज बेटे ने अपने ही पिता की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। मामला नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा भूमिहार गांव के वार्ड नंबर 8 का है। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर नवलपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा भूमिहार गांव में 60 साल का माया पटेल उर्फ गया अपनी जमीन देखना चाहता था। जमीन बेचने के लिए उसने कुछ पैसा भी ले लिया था। लेकिन बेटे अरुण पटेल का कहना था कि आप जमीन बेचकर उसका पैसा मुझे दे दीजिए। लेकिन पिता को यह बात रास नहीं आती थी। वह बोलता था कि मैं जमीन बेचकर पैसा तुझे नहीं दूंगा। सोमवार की आधी रात को बाप-बेटे में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान माया पटेल अपने फूसनूमा घर में लेटा हुआ था। कहासुनी होते-होते मामला इतना आगे बढ़ गया कि बेटा आग-बबूला हो गया।






