Home छत्तीसगढ़ संजय नगर बेटी बचाओ मंच के स्वरा सावन श्रृंगार विजेता तथा टिया...

संजय नगर बेटी बचाओ मंच के स्वरा सावन श्रृंगार विजेता तथा टिया व डागेश्वरी सावन क्वीन घोषित

41
0

रायपुर – संजय नगर बेटी बचाओ मंच ने टिकरापारा गार्डन में सावन ग्रीन महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पार्षद प्रमोद साहू, अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा विशेष अतिथि संजय नगर बेटी बचाओ मंच अध्यक्ष संजना तिवारी थे। साज सज्जा के आधार पर स्वरा मिश्रा सावन श्रृंगार विजेता बने।

ड्रेस, सावन गीत, नृत्य, सावन प्रश्नोत्तरी के आधार पर सर्वाधिक अंक लेकर सावन क्वीन विजेता टिया ठाकुर तथा उपविजेता डागेश्वरी साहू घोषित हुए। अनीता चंद्राकर दौड़ में प्रथम रहे। सावन पर प्रश्नोत्तरी के विजेता उर्मिला साहू, हंसा साहू, श्रद्धा पवार, रेवती साहू, दीपाली सोनवान, सीता निषाद, संतोषी यादव, नम्रता विश्वकर्मा, ऊषा विश्वकर्मा, सोना दास चयनित हुए। उक्त अवसर पर पार्षद प्रमोद साहू, अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा संजना तिवारी ने सावन के महत्व को प्रतिपादित किया।