Home छत्तीसगढ़ रायपुर पुलिस का कारनामा, पेट्रोलिंग टीम ने आपस में बांट लिए जुआरी...

रायपुर पुलिस का कारनामा, पेट्रोलिंग टीम ने आपस में बांट लिए जुआरी के12 लाख रुपए ! SSP ने की बड़ी कार्रवाई

65
0
रायपुर में पुलिसकर्मियों पर 12 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। जिस आधार पर रायपुर एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है और उसके साथ 3 अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों ने एक जुआरी से 12 लाख रुपये जब्त किए थे।

रायपुर – राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां माना थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा जब्त की गई। इन पुलिसकर्मियों पर 12 लाख रुपये की रकम को हड़प लिए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जुआ खेलकर लौट रहे कुछ जुआरियों से 12 लाख रुपये जब्त किए थे, लेकिन यह रकम थाने में सुपुर्द करने की बजाय गबन कर लिया गया। मामला तब सामने आया जब जानकारी देने वालों को इन पुलिसकर्मियों ने कुछ भी नहीं दिया। जिसके बाद यह बात फैल गई और वभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच गई।

एसएसपी को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने पूरे मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने वालों पर और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात वीआई पी रोड माना थाना क्षेत्र में फार्म हाउस में जुआ चल रहा था। वहां से एक युवक लगभग 12 लाख रुपए जीत के वहां से निकला। हारे हुए जुआरियों ने इसकी सूचना माना थाना पुलिस को दी। इस दौरान युवक को पकड़ा गया। उसके पास से रकम मिली। जिसे पुलिस वालों ने अपने पास रख लिया।

दरअसल, पुलिस और हारे हुए जुआरियों ने आपस में सांठ-गांठ की थी कि कुछ पैसे उन्हें भी मिलेंगे। लेकिन पुलिसकर्मियों गबन की गई राशि में से कुछ हिस्सा उन्हें नहीं दिया।

बहीं इस पूरे घटना क्रम को लेकर रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।