Home छत्तीसगढ़ जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए दादा शिबू सोरेन के योगदान को...

जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए दादा शिबू सोरेन के योगदान को कभी नही भूला जा सकता – श्रीमती लोकेश्वरी नेताम

44
0

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मैनपुर क्षेत्र में दी गई विनम्र श्रद्धाजंली

गरियाबंद – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दादा शिबू सोरेन के निधन पर गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में आज जगह -जगह आदिवासी समाज व जनप्रतिनिधियो द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे श्रद्धाजंली अर्पित की गई।

तहसील मुख्यालय मैनपुर से 05 किमी दूर ग्राम पंचायत जिड़ार चैक में जिला पंचायत सदस्य एवं आदिवासी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर उन्हे श्रद्धाजंली अर्पित की गई।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा जनजाति समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा आदिवासी समाज के साथ ही दलित पिछड़े और सभी वर्गो के विकास और उत्थान के लिए दादा शिबू सोरेन ने जो कार्य किया है उसे देश की जनता कभी नही भुलेगी और उनके बताये रास्तो पर चलकर झारखंड और विकास करेगा। श्रीमति लोकेश्वरी नेताम ने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनो को दुख सहन करने की शक्ति ईश्वर से प्रार्थना किया।

इस मौके पर वरिष्ठ आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, नैन, चंद्रसेन नेताम, प्रेमलाल सिंह, जीवन लाल, गोविंद परस, सुरेखा नागेश, युवराज नेताम, दौलत नेताम, दयाराम नेताम, शैलेन्द्र नेताम, युवरानी नेताम, दुलेश्वरी, मानबाई नागेश, दिनेश कमलेश, हेमंत नागेश, रेवती, जानकी, झरना, सोनसाय निर्मलकर एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।