Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद भाजपा संगठन की नई टीम घोषित, अनिल चंद्रकार की कप्तानी में...

गरियाबंद भाजपा संगठन की नई टीम घोषित, अनिल चंद्रकार की कप्तानी में 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

41
0

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने गरियाबंद जिला संगठन के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय और गरियाबंद जिलाध्यक्ष श्री अनिल चंद्रकार की अनुशंसा पर कुल 17 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। यह घोषणा प्रदेश भाजपा कार्यालय से आधिकारिक रूप से की गई।

 जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने कहा 

“भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। हमने ऐसे समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ दी हैं जो संगठन को हर बूथ तक मजबूत करेंगे। यह टीम भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन को घर-घर पहुँचाने का काम करेगी। हमारी पूरी टीम मिशन 2028 की तैयारी में जुट चुकी है।”

संगठन में संतुलन और समर्पण का समावेश

इस कार्यकारिणी में महिला कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख स्थान दिया गया है, जो पार्टी के “महिला सशक्तिकरण” के दृष्टिकोण को दर्शाता है। साथ ही अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन संगठन को नई दिशा देगा।