गरियाबंद – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक जनक ध्रुव खाद की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर जमकर भड़के आज शुक्रवार को विधायक मैनपुर क्षेत्र के वनांचल के ग्रामों में पहुंचकर खेती किसानी का जायजा लिया खेतों तक पहुंच कर फसलों की स्थिति को देखा रोपाई और बायसी कार्य तेज गति से क्षेत्र में चल रहा है ।
लेकिन ऐसे समय में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है सहकारी समिति में कोई भी खाद उपलब्ध नहीं है आज एक ट्रक आज मैनपुर पहुंचा जिनसी जानकारी लगते ही सैकड़ो की संख्या में किसान सहकारी समिति पहुंचे लेकिन सभी किसानों को खाद नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।
इसकी जानकारी किसानों के द्वारा विधायक को दी गई विधायक तत्काल आदिम जाति सहकारी समिति मैनपुर पहुंचे जहां सैकड़ो किसनो से मुलाकात किया किसानों ने बताया खाद नहीं मिलने के कारण खेती किसानी कार्य प्रभावित हो रहा है ।
विधायक ने तत्काल संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों को फोन लगाकर खाद उपलब्ध कराने को कहा है साथ ही विधायक ने चेतावनी दी है कि दो दिनों के भीतर यदि किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो विधायक स्वयं किसानों के साथ सड़क की लड़ाई लड़ेंगे जिसके लिए संबंधित विभाग के अफसर और शासन प्रशासन जिम्मेदार होंगे,
विधायक जनक ध्रुव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कर पा रही है निजी दुकानों में पर्याप्त खाद मिल रहा है अधिक कीमत पर किसान खाद लेने मजबूर हो रहे हैं इस समस्या को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे,






