गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली प्रीति मांझी को कांग्रेस ने बड़ी जवाबदारी देते हुए युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। जिसके बाद से प्रीति को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
प्रीति मांझी जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के एक छोटे से गाँव गांगपुर की रहने वाली हैं, प्रीति मांझी को कांग्रेस पार्टी ने युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रीति मांझी की इस उपलब्धि ने निश्चित रूप से उनके परिवार का नाम रोशन किया है। वह युवक कांग्रेस में अपनी भूमिका निभाते हुए युवाओं के लिए काम करती रही हैं।






