Home छत्तीसगढ़ बीजापुर 17 लाख के 4 इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियारों...

बीजापुर 17 लाख के 4 इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

74
0

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी दर्ज की है। बासागुड़ा-गंगलूर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार इनामी नक्सली मारे गए हैं, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मारे गए सभी माओवादी दक्षिण सब जोनल ब्यूरो से जुड़े एसीएम स्तर के कमांडर थे। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

मुठभेड़ के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली, तो घटनास्थल से एसएलआर, इंसास, .303 राइफल, बीजीएल लांचर, 315 बोर और 12 बोर बंदूकें समेत 100 से अधिक जिंदा कारतूस और नक्सली प्रचार सामग्री मिली। मारे गए माओवादियों पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें हुंगा, लक्खे, भीमे और निहाल उर्फ राहुल के नाम शामिल हैं। सुरक्षा बलों का यह अभियान डीआरजी बीजापुर की विशेष टीम ने 26 जुलाई की शाम से शुरू किया था।