Home देश ‘मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं…’,...

‘मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं…’, किसपर भड़के चिराग पासवान?

92
0
‘बिहार और बिहारियों को सुरक्षित रखना उनके बस से बाहर…,’ बढ़ते अपराध के लिए नीतीश सरकार पर भड़के चिराग पासवान

बिहार चुनाव – बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयानों से सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच, चिराग पासवान ने एक बार फिर से बिहार में अपनी एनडीए सरकार पर सवाल उठाए हैं और बिहार पुलिस और प्रशासन को निकम्मा तक बताया है।

दरअसल, बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है। प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी घटनाएं कम क्यों नहीं हो रही हैं? बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके साथ ही चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि, मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस बयान से अब राज्य में एक बार फिर से सियासी बवाल मच गया है। इससे पहले भी चिराग पासवान को ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला था और सवाल उठाया था कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?