Home छत्तीसगढ़ भिलाई में आयकर भवन के पास गांजा सौदा करने पहुंचे दो युवक...

भिलाई में आयकर भवन के पास गांजा सौदा करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, 1.36 किलो जब्त

36
0

भिलाई नगर – थाना भिलाई नगर पुलिस ने आयकर भवन सेक्टर 6 खंडहर के पास एक सफेद रंग की बोरी में गांजा रखकर उसे बिक्री के लिये ग्राहक तलाश रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम 363 ग्राम गांजा बरामद की गई है जिसकी बाजारी कीमत करीब 30 हजार रुपए है।

ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मादक पदार्थो के अवैध कारोबार, नशीली दवाईयों, गांजा तस्करी, खरीदी / बिक्री जैसे सुखे नशे के कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.07.2025 दिन शुक्रवार को थाना भिलाई नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आयकर भवन सेक्टर 6 खंडहर के पास भिलाई में दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है।

सूचना पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ  की गई। दोनों ने अपना नाम जगदीश भारती और अंकित सुर्यवंशी बताया। कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी मे रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01.363 किलोग्राम मिला  जिसको रखने के संबंध में आरोपीगणो को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो अपने पास कोई दस्तावेज नहीं होना लेख कर देने से  एनडीपीएस. एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया जाकर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 378/2025 धारा 20(ख ) एनडीपीएस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध  कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे माननीय न्यायालय पेश किया गया है |