Home छत्तीसगढ़ बीजेपी विरोध करने वालों का करती है चरित्र हनन, चैतन्य बघेल से...

बीजेपी विरोध करने वालों का करती है चरित्र हनन, चैतन्य बघेल से मिलने के बाद बोले सचिन पायलट

42
0

सचिन पायलट ने जेल में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से शनिवार को मुलाकात की.इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए.

रायपुर – शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से मिलने शनिवार को सचिन पायलट पहुंचे.छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार ने ठान लिया है कि चाहे वो राष्ट्रीय नेतृत्व हो या राज्य नेतृत्व हो. प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया जी राहुल जी के साथ ही देश का ध्यान डाइवर्ट करने और लोगों का चरित्र हनन करने की कोशिश करते हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और शिव डहरिया ने भी चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात की.

बीजेपी कर रही है चरित्र हनन

सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी चरित्र हनन कर रही है. भ्रष्टाचार का वैचारिक विरोध करने वालों पर आक्रमण कर रहे हैं. मैं चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मिला हूं. इन सब लोगों को इसलिए टारगेट किया जा रहा है कि क्योंकि ये मुखर होकर उन लोगों के खिलाफ हैं, जिनके हाथ में देश की धन दौलत जल जंगल जमीन सौंपना चाहते हैं. आप सरकार का विरोध करो ऐसे उद्योगपति का विरोध करो जो नाजायज फायदा उठाते हैं,तो ये आप पर कार्यवाही करेंगे. हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है. पूरा भरोसा है, हमको न्याय मिलेगा, इंसाफ मिलेगा. लेकिन जो पॉलिटिकल संघर्ष है पार्टी करती रहेगी.

कब हुई थी चैतन्य की गिरफ्तारी 

आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था.रेड के दौरान ईडी ने कुछ ट्रांजेक्शन के बारे में चैतन्य बघेल से सवाल किए थे,लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं मिला.इसी वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया. 18 जुलाई को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय ने पांच दिनों की रिमांड मांगी थी जो मंजूर हो गई थी. 5 दिनों की रिमांड की अवधि 22 जुलाई को समाप्त होने के बाद चैतन्य को फिर से कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए 4 अगस्त तक चैतन्य बघेल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.