Home छत्तीसगढ़ नाले में बह गई कार…3 साल का बच्चा लापता:बिलासपुर में मंदिर से...

नाले में बह गई कार…3 साल का बच्चा लापता:बिलासपुर में मंदिर से लौटते समय हादसा; कार सवार 8 लोग तैरकर बाहर निकले

48
0
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार लोग कार सहित नाले में बह गये। 9 लोगों में से आठ लोग बच गए वहीं एक छोटा बच्चा कार सहित पानी में बह गया जिसका एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। 

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार लोग कार सहित नाले में बह गये। 9 लोगों में से आठ लोग बच गए वहीं एक छोटा बच्चा कार सहित पानी में बह गया जिसका एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल सिपत थाना क्षेत्र की घटन है हरेली पर्व पर माता शक्ति दाई मंदिर उच्चभट्ठी से दर्शन कर लौट रहे परिवार के उपर दुखो का पहाड टुट पडा।ग्राम खम्हरिया के रहने वाले मोहनलाल साहू उम्र 29 वर्ष अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों समेत कुल 9 लोगों के साथ वेगनआर कार से ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर से वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान झलमला गांव के तुंगन नाला पुल पर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। कार मोहन चला रहा था। पुल पार करते वक्त कार पानी के तेज बहाव में करीब 60 फीट दूर बह गई। कार में चार बड़े और पांच बच्चे सवार थे।

हादसे में सभी लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और चार बच्चों को बचा लिया गया। मगर मोहनलाल का तीन साल का बेटा तेजस मां का हाथ छूटते ही कार समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही सीपत टीआई गोपाल सतपथी पुलिस टीम और डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे। वही रात के अंधेरे में तलाश करना भारी मुश्किल हो,रहा था रहा था फिर भी पुलिस और ग्रामीण युवाओं ने मशाल की रोशनी में नाले में उतरकर बच्चे और कार को खोजा, लेकिन कोई पता नही चल पाया। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू कर तलाशमे फिर जुट गई है। फिलहाल सीपत पुलिस ने अनुमान जताया है कि कार और मासूम झलमला-सेलर एनीकट के पास, पुल से करीब 800 मीटर दूर मिल सकते हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।