भाटापारा – भाटापारा से घोटाले का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहाँ पोहा घोटाला हुआ है. पोहा व्याारियों से 1 करोड़ 70 लाख की ठगी की गई है. ब्रोकरों ने 429 टन पोहा बेचकर कुल 1 करोड़ 71 लाख रुपये का घोटाला किया.
1 करोड़ 71 लाख रुपये का घोटाला
मामला भाटापारा थाना इलाके का है. भाटापारा थाना इलाके में पोहा व्याारियों से 1 करोड़ 70 लाख की ठगी की गई. ब्रोकरों ने पोहा व्यापारियों से 429 टन 69 किलोग्राम पोहा लेकर अलग-अलग तिथियों में व्यापारियों को बेच दिया और इसकी बिक्री रकम 1,70,27,960 लौटाने के बजाय गबन कर गए. मामले में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. प्रीतम मंधानी (30 वर्ष) और यश बलानी (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. यह दोनों ब्रोकर का काम करते थे.





