हरियाली अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं शनि साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए कैसे करें पूजा।
Hariyali Amavasya हरियाली अमावस्या सावन माह में पड़ती है। हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या पड़ती है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन शनिदेव की पूजा करने से साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस साल हरियाली अमावस्या में काफी दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करके जातक सुखी वैवाहिक जीवन से लेकर संतान प्राप्ति कर सकता है। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के दिन शनिदेव की कैसे पूजा करके साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं…
श्रावण मास की अमावस्या तिथि आरंभ- 24 जुलाई 2025 को सुबह 02:28 बजे से
श्रावण मास की अमावस्या तिथि समाप्त- 25 जुलाई 2025 को सुबह 12:40 बजे पर
हरियाली अमावस्या की तिथि- 24 जुलाई 2025, गुरुवार
सावन का महीना भोलेनाथ का प्रिय महीना है. इस माह में शिव जी आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस माह में पड़ने वाले हर व्रत, त्योहार और पर्व का भी उतना भी विशेष महत्व होता है. हरियाली अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. साथ ही इस दिन पितरों को याद किया जाता है और पिंडदान किया जाता है. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद सदैव बना रहता है.
हरियाली अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी. यहां पढ़ें मेष से मीन राशि वालों के लिए दान की पूरी लिस्ट.
मेष राशि वालों को इस दिन तांबा, मसूर की दाल, गुड़ का दान करना चाहिए.
वृषभ राशि वालों को इस दिन सफेद वस्त्र, चावल, दही का दान चाहिए.
मिथुन राशि वालों को इस दिन मूंग दाल, हरा वस्त्र, कलम या पुस्तकों का दान करना चाहिए.
कर्क राशि वालों को इस दिन चांदी, दूध, शंख का दान करना चाहिए.
सिंह राशि वालों को इस दिन गेहूं, लाल वस्त्र, सूर्य संबंधी वस्तुएं का दान करना चाहिए.
कन्या राशि वालों को इस दिन हरी सब्जियां, लौकी का दान करना चाहिए.
तुला राशि वालों को इस दिन सुगंधित इत्र, सफेद मिठाई, सौंदर्य सामग्री का दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि वालों को इस दिन लाल फल का दान करना चाहिए.
धनु राशि वालों को इस दिन हल्दी, पीले कपड़े का दान करना चाहिए.
मकर राशि वालों को इस दिन काले तिल, उड़द दाल, लोहे की वस्तुएं का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि वालों को इस दिन काली उड़द दाल, छाता, चमड़े की चीजों का दान करना चाहिए.
मीन राशि वालों को इस दिन पीले फूल, चने की दाल, केले का दान करना चाहिए.






