Home देश दिल्ली में कपड़ों की दुकान में तोड़फोड़ एवं हमला करने के आरोप...

दिल्ली में कपड़ों की दुकान में तोड़फोड़ एवं हमला करने के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

47
0

नई दिल्ली – (भाषा) उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में कपड़ों की दुकान में तोड़फोड़ करने और एक ‘सेल्समैन’ पर हमला करने के आरोप में 27 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित सात से आठ लोगों की उस भीड़ में शामिल था जिसने 24 जून को कपड़े की दुकान में जबरन घुसकर ‘सेल्समैन’ की पिटाई की, दुकान में तोड़फोड़ की, उसके शीशे और ‘एलईडी डिस्प्ले’ तोड़ दिए।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने कहा, ‘‘इस घटना के बाद से सुमित फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। स्थानीय पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।’’