रायपुर – राजधानी में आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली और मानकविहीन पनीर और चीज़ पर सीधा वार किया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में छापेमारी कर दो टीमों ने कुल 1985 किलोग्राम पनीर और एनालॉग चीज़ जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग ₹4.33 लाख आंकी गई है।
पहली बड़ी कार्रवाई – रेलवे स्टेशन पर 1535 किलो पनीर जब्त
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा और सतीश राज की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री डेयरी एंड स्वीट्स, बोरिया खुर्द से 1535 किलोग्राम पनीर जब्त किया। मौके पर पहुंचे प्रोपराइटर सौरभ शर्मा की उपस्थिति में एहसान तिग्गा ने लूज़ पनीर, सिद्धार्थ पांडे ने पैक्ड “फ्रेश मिल्क मैजिक मलाई पनीर” और सतीश राज ने “सुधा अमृत पनीर” का विधिक नमूना लिया।






