एपी, वैंकूवर – कनाडा के वैंकूवर एयर पोर्ट में प्लेन हाईजैक होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD)ने प्लेन के पीछे F-15 फाइटर जेट रवाना किया। इसके बाद प्लेन को किसी तरह सुरक्षित लैडिंग करवाई गई। प्लेन हाईजैक करने वाले की पहचान 39 वर्षीय शाहीर कासीम के रूप में हुई है।
शाहीर कासीम कनाडा का ही रहने वाले है। उसने वैंकूवर एयर पोर्ट से एक से छोटे प्लेन को हाईजैक कर लिया। रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि कासीम पर आतंकवाद से जुड़ी हाईजैकिंग का मामला दर्ज किया किया गया है। घटना मंगलवार की है।





