Home छत्तीसगढ़ रीपा पार्क महिला समूह के द्वारा रखे गए 100 बोरी महुआ चोरी...

रीपा पार्क महिला समूह के द्वारा रखे गए 100 बोरी महुआ चोरी मैनपुर पुलिस ने कार्यवाही करते 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

746
0

पुलिस द्वारा 02 लाख 80 हजार रूपये का सामान चोरी करने वाले आरोपियो से पूछताछ के बाद और नामो का खुलासा जल्द होने की उम्मीद

शेख हसन गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किमी दूर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क भाठीगढ़ में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लाखो रूपये में खरीद कर रखे गये महुआ की 100 से अधिक बोरिया रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई इसकी जानकारी लगते ही संबंधित महिला समूह के साथ पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और इस मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मैनपुर पुलिस ने तत्परता बरतते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए महुआ चोरी करने वाले 07 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है ।

महुआ फुल को चोरी करने के बाद कहां -कहां बिक्री किया गया और इसमें कौन -कौन और शामिल है इस मामले की बड़ी खुलासा जल्द पुलिस द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है। मैनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को जनपद पंचायत मैनपुर से प्रार्थी हेमंत तिर्की द्वारा थाना मैनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज की ग्रामिण औद्योगिक पार्क (रिपा) ग्राम पंचायत भाठीगढ में कुछ अज्ञात चारों के द्वारा भंडार कक्ष से 05 नग सीलिंग फेन किमती 15000 रू., 100 बोरी महुआ किमती 2 लाख 20,000 रू. सिलाई मशीन 05 नग 30,000 रू., 01 नग बोर पम्प से 05 एचपी किमती 15,000 रू. कुल जुमला 2,80,000 रू. के सामान को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया।

प्राप्त शिकायत पर प्रथम दृष्टिया अपराध का घटित पाये जाने से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 331(4), 305 (ए) भारतीय न्याय सहिंता का होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के द्वारा थाने से टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगा गया था।

प्रकरण में विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर के निशांदेही पर संदेही आरोपी 01- मनोहर कुम्हार निवासी भठगांव 02- संतोष चक्रधारी निवासी भठगांव 03- किशोर यादव निवासी भाठीगढ़ 04- दुष्यंत चक्रधारी निवासी भाठीगढ़ 05- घनश्याम साण्डे निवासी भाठीगढ़ 06- टेमनलाल साहू निवासी हरदीभाठा 07 -पुरूषोत्तम यादव ग्राम भठगांव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में बारी-बारी से पुछताछ करने पर सभी आरोपियों के द्वारा अपना-अपना जुर्म स्वीकर किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 01 नग सीलिंग फेन, 02 नग सिलाई मशीन, 01 नग सब मर्सिबल पंप, 02 नग प्लास्टिक पाईप, 71 कट्टा महुआ एवं चोरी के घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना मैनपुर टीम की विशेष भूमिका रही।

जप्त सामग्री –
01 नग सीलिंग फेन, 02 नग सिलाई मशीन, 01 नग सब मर्सिबल पंप, 02 नग प्लास्टिक पाईप, 71 कट्टा महुआ एवं चोरी के घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल कुल बरामद जुमला – 02 लाख रूपये।

मैनपुर एसडीओपी पुलिस ने बताया

मैनपुर एसडीओपी पुलिस विकास पाटले ने पत्रकारो को चर्चा में बताया कि ग्रामिण औद्योगिक पार्क (रिपा) ग्राम पंचायत भाठीगढ में अज्ञात चोरो द्वारा महुआ, मोटरपंप, सिलाई मशीन चोरी की शिकायत आयी थी जिस पर मैनपुर पुलिस ने मुखबीर के माध्यम से आरोपियो को पकड़कर गिरफ्तार कर उन्हे न्याययिक रिमांड में जेल भेजा जा रहा है। उन्होने बताया कुछ आरोपियो के और नाम सामने आ रहे है जल्द कार्यवाही होगी।