Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का जन न्याय पदयात्रा मैनपुर से 140 किमी दूरी तय कर...

कांग्रेस का जन न्याय पदयात्रा मैनपुर से 140 किमी दूरी तय कर राजभवन पहुंच राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

64
0

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा निकाली गई इस जन न्याय यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित दर्जन भर विधायक व प्रदेश के नेता हुए शामिल

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के आदिवासी तहसील मुख्यालय मैनपुर से 10 जुलाई को युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुलभुत समस्याओ एवं विभिन्न मांगो को लेकर जन न्याय यात्रा निकाली गई जो आज सात दिवस लगातार पैदल यात्रा कर राजधानी रायपुर राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल श्री रामेन डेका को ज्ञापन सौपकर यात्रा का समापन किया गया।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव एवं युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किया गया और इस पदयात्रा में लगातार बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव कांग्रेसियो के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। जन न्याय पदयात्रा में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू, युगल पाण्डेय, केशु सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

जन न्याय पदयात्रा को मैनपुर से रायपुर तक जगह -जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो का भारी समर्थन मिला और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान राज्यपाल के नाम सौपे गये ज्ञापन में प्रमुख मांगे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 50 से ज्यादा पाराटोला गांव जो बिजली विहीन है वहां विद्युतीकरण करने, झाखरपारा में सहकारिता बैंक खोलने, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के सभी अस्पतालो व उपस्वास्थ्य केन्द्रो में डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियो की भर्ती करने, मैनपुर सलफ जलाशय को पूर्ण करने, पीपरछेड़ी में महाविद्यालय खोलने, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलाट नाला, बेन्द्रा नाला, सतीनाला, सुखानाला, बाघनाला में पुल निर्माण, कांदाडोगर ऋषि झरण पैरी उद्गम भाठीगढ़ एवं सिकासार को पर्यटन स्थल घोषित कर यहां आने वाले लोगो के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने, राशन वितरण में हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व की भांति राशन वितरण करने, महतारी वंदन योजना में छुटे हुए महिलाओ का नाम योजना की सूची में जोड़कर लाभ दिलाने, नवीन शराब दुकान खोले जाने प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने, प्रदेश में शिक्षको की भर्ती किये जाने एवं स्कूलो को बंद नही करने के साथ प्रदेश में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के साथ बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने ज्ञापन सौपा गया।

एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव ने बताया 10 जुलाई को मैनपुर से जन न्याय पदयात्रा प्रारंभ किये थे जो 140 किमी की दूरी तय कर रायपुर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपे है इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस विधायको एवं कांग्रेस पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं का जन न्याय पदयात्रा को भारी समर्थन मिला। श्री ध्रुव ने बताया पदयात्रा के सातवां दिन राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर समस्या समाधान की मांग किये है।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, गरियाबंद अध्यक्ष हाफिज खान, अमलीपदर अध्यक्ष ललिता यादव, देवभोग अध्यक्ष भुपेन्द्र मांझी, सुकचंद ध्रुव, निहाल नेताम, पंकज मांझी, सुकचंद बेसरा, राजेश तिवारी, जाकिर रजा, सोहन नागेश, हाजी चिराग अली, सेवन पुजारी, गिरीश जगत, परमेश्वर यादव, प्रियंका कपिल, तनवीर राजपूत, शाहिद मेमन, सोहन नागेश, डोमार साहू, मोहित ध्रुव, भुनेश्वर सिन्हा, आत्माराम मरकाम, लिकेश यादव, हरिशंकर नागेश, सुशांत नागेश, धर्मेन्द्र नागेश, अनंत राम, मिथुन, गोकुल, बैकुंठ, गोपाल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न हिस्सो से शामिल हुए।