गरियाबंद – ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के महामंत्री गेन्दु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार न तो किसानो को पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध करा पा रही है और न ही स्कूलो में बच्चो को पुस्तक शिक्षा सत्र प्रारंभ हुए एक माह हो गया है अभी तक क्षेत्र के स्कूलो में पर्याप्त पुस्तक नही पहुंच पायी है जिसके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है,
श्री यादव ने कहा मैनपुर क्षेत्र के किसान डीएपी खाद के लिए लंबे समय से मांग कर रहे है न तो किसानो को पर्याप्त मात्रा खाद मिल रहा है और न ही बीज मिल पा रहा है। भाजपा सरकार खाद बीज उपलब्ध कराने पूरी तरह असफल साबित हो रही है।






