गरियाबंद – राज्य के भाजपा सरकार ने बिजली दरो में 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उपभोक्ता पर इसका सीधा असर पड़ेगा, बिजली दरो में बढ़ोतरी को ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार आम उपभोक्ताओं के जेब में डाका डाल रही है, पूर्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हाफ और आधा माफ करने की योजना चलाई थी.
प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिल रही थी, उन्होंने कहा है कि स्मार्ट मीटर से पहले ही उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल दिया जा रहा है, गरीब परिवार पहले ही महंगाई से जूझ रहा है, अब बिजली दर में वृद्धि का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ता है, यह फैसला प्रदेश की आम जनता, विशेषकर गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों की जेब पर सीधी चोट है उन्होंने मांग की है कि सरकार अपना फैसला वापस लें।






